Monday , 26 October 2026

एसएससी बोर्ड की परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक सवाल से नाराज ब्राह्मण

एसएससी बोर्ड द्वारा हुड्डा जेई की परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न पर बवाल मचा हुआ है। प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज को लेकर एक प्रश्न पूछा गया है जिसको लेकर प्रदेश भर के ब्राह्मणो में रोष है। इसी कड़ी में आज सिरसा में भी परशुराम चौक पर ब्राह्मण इकट्ठा हुए और उन्होंने रोष जताते हुए नारेबाजी की व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। साथ ही ब्राह्मण समाज की ये मांग है कि एसएससी बोर्ड के चेयरमैन को तुरंत उनके पद से हटाया जाये एवं जिन अधिकारीयों ने प्रश्नपत्र बनाया है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्राह्मण समाज से अरुण भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार से एसएससी बोर्ड की परीक्षा के प्रश्नपत्र में ब्राह्मण समाज और उसकी बेटी पर आपत्तिजनक सवाल पूछा गया वो निंदनीय है।

भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के प्रश्न पूछ कर किस तरह का ज्ञान बांटा जा रहा है उन्हें पता नहीं चल रहा,जिसको लेकर पूरे ब्राह्मण समाज में गुस्सा और रोष है। अरुण भारद्वाज ने कहा कि समाज की मांग है कि जल्द से जल्द एसएससी बोर्ड के चेयरमैन को हटाया जाये और प्रश्नपत्र बनाने वाले जिम्मेवार अधिकारीयों पर कार्यवाही की जाए नहीं तो ब्राह्मण समाज इस से भी बड़ा आंदोलन करेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *