NWR एम्प्लॉयीज यूनियन के कार्यकारी महामंत्री अनिल व्यास व मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव आज रेवाड़ी पहुंचे। दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से सीधे रेवाड़ी पहुंचकर एक निजी होटल में NWREU की बैठक को सम्बोधित किया। हिसार और चूरू मंडल के कर्मियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने रेलवे की खस्ता हालत और रेल कर्मचारियों के शोषण पर चिंता जताई और कहा कि आज देश में रेलवे दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। बावजूद इसके सेवानिवृत होकर रेल कर्मियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। जिस कारण बचे कर्मचारियों को ओवरटाइम करना पड़ता है। इसलिए सरकार को चाहिए की जल्द ही नए पदों पर भर्ती कर कर्मचारी नियुक्त किये जाये। बैठक को सम्बोधित करने के पश्चात एक प्रेस वार्ता कर एम्प्लाइज यूनियन के सचिव और अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में रेलवे का नेटवर्क बहुत बड़ा है फिर भी सरकार इसका निजीकरण करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा की एम्प्लाइज यूनियन निजीकरण के खिलाफ है और सरकार ने जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी तो आने वाले दिनों में अनशन कर रेल रोकने का काम करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर नए पदाधिकारियों की सदस्यता दिलाने के साथ कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर कामरेड शिवगोपाल, कामरेड मुकेश माथुर समेत यूनियन के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में एम्प्लाइज यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। यूनियन के कार्यकारी महामंत्री व बीकानेर मंडल के सचिव अनिल व्यास यहां पहुंचने के उपरांत रेलवे स्टेशन परिसर में पौधरोपण किया। इसके उपरांत यूपीआरएमएस के ज्वाइंट सैकेट्री पद से इस्तीफा देकर की सदस्यता लेने वाले रेलवे गार्ड देवेंद्र सिंह यादव व अनेक सार्थियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित लॉज रेजीन्सी होटल में सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान यूनियन की मजबूती के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
