Friday , 30 October 2026

ससुराल वालों ने दामाद पर करवाया गुंडों से हमला: देखें वीडियो

लुधियाना, 4 मई: कुछ दिन पहले लुधियाना के कश्मीर नगर में कुछ व्यक्तियों ने एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोक कर ईंट, पत्थरों से मारकर घायल कर दिया था और बाद में उसका Activa लेकर वहां से फरार हो गए थे। घायल को आस पास के लोगों ने सिविल अस्पताल पहुँचाया। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया जहां घायल का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लुधियाना के टिब्बा रोड का रहने वाला 40 वर्षीय अश्विनी कुमार है। जिस पर उसके ससुराल वालों ने हमला करवाया था।
अश्विन कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और पिछले करीब 8-9 साल से उसका अपने ससुराल परिवार से झगड़ा चल रहा है। 30 अप्रैल को वह किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में उसके ससुराल वालों से उस पर गुंडों से हमला करवाया जिनमे उसका साला रवि कुमार भी। पीड़ित ने बताया अभी तक कोई भी पुलिस मुलाजिम कारवाई करने के लिए नहीं पहुंचा जब पत्रकारों की तरफ से चौकी धर्म पुरा थाना डिवीजन नंबर 3 से जानकारी लेनी चाही तो फोन पर एस.एच.ओ. साहब ने कुछ दूरी होने का वास्ता देकर फोन काट दिया।
अब देखना ये होगा कि पीड़ित को इन्साफ मिल पता है या फिर कार्रवाई के नाम पर पीड़ित की शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *