भिवानी कारागार में बंद एक आरोपी ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। करीब 24 वर्षिय मृतक संदीप दादरी के गोठङा गांव निवासी था जो कुछ रोज पहले ही दुष्कर्म के आरोप में कारागार में बंद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरीक अस्पताल में भेजा। जहां न्यायधीश की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि गांव गोठङा निवासी 24 वर्षिय संदीप अपने रिश्तेदारों के यहां दादरी में रहता था। पुलिस ने उसे पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे अदलालत में पेश करने के बाद 14 अप्रैल को भिवानी कारागार में भेज दिया था। संदीप ने बीती रात कारागार के बाथरूम में चदर से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।
सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गोठङा गांव निवासी संदीप को दुष्कर्म के आरोप में 14 अप्रैल को कारागार में बंद करवाया गया था, जिसने यहां फांसी लगा कर जान दे दी। उन्होने बताया कि न्यायाधीश की देखरेख में शव का पोस्टमार्ट करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
