Friday , 30 October 2026

अशोक खर्ब वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुमित मालिक को हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया

पानीपत,04 अप्रैल : आज इनेलो की छात्र इकाई इनसो के जिला प्रधान राजिंद्र जैलदार ने इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देसवाल से विचार विमर्श कर जिला की कार्यकारणी घोषित की। जिसमे अंकुश नांदल को आई बी कालेज प्रधान व अशोक खर्ब को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल कादियान, नवीन भोकर को उपाध्यक्ष, सुमित मालिक को जिला उपाध्यक्ष व हल्का इसराना अध्यक्ष, हिमांशु वर्मा और साहिल सोधापुर को जिला महासचिव, सुकर्मपाल सेहरावत और मोहित तोमर को सचिव नियुक्त किया ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवा इनेलो नेता देवेन्दर सिंह कादियान ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी और कहा कि इनसो एक ऐसा संगठन है, जो छात्र व छात्राओं के हितों की लड़ाई लड़ता है और इनसो की बढ़ती लोकप्रयता से सरकार की नींद हराम हो रही है।

इस मौके पर राष्ट्रय उपाध्यक्ष जयदेव नौलथा, प्रदेश महासचिव मन्नू मान, अंकित देसवाल, गोपाल जागड़ा, नीरज राठी, विशाल, अमित, सचिन, मोहित आदि सहित कई छात्र मौजूद थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *