21 मार्च,चंडीगढ़ : ”शिवसेना हिंदुस्तान” का आज 15 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी की ओर से कार्यकर्म का आयोजन किया गया जिसमे शिवसेना हिंदुस्तान के चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख व पंजाब महासचिव अजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ”शिवसेना हिंदुस्तान” के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौलीजागरा कार्यालय से लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर 28 पेट्रोल पंप से होते हुए खेड़ा मंदिर तक पैदल यात्रा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने बताया कि हिन्दुत्व की समय की मांग को देखते हुए ”शिवसेना हिंदुस्तान” के प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ने 30 मार्च 2003 को ”शिव सेना हिंदुस्तान” की स्थापना की थी। आज शिव सेना हिंदुस्तान के 20 राज्यों में हिंदुत्व के मुद्दों के प्रति संघर्षशील है।
15 सालों के सफर में शिव सेना हिंदुस्तान ने पूरे देश में अपना प्रसार किया। आज शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता के सफल नेतृत्व में 20 राज्यों में हिंदुत्व के मुद्दों के प्रति संघर्षशील है। शिवसेना हिंदुस्तान के प्रमुख पवन कुमार गुप्ता जी सारे देश में फैले हुए हिन्दू संगठनों को इकट्ठा करके एक बैनर के तले लाने को प्रयासरत है एवं जल्द ही शिवसेना हिंदुस्तान अपनी राजनीतिक शाखा हिंदुस्तान शक्ति सेना द्वारा राज्यसभा एवं विधानसभा में भी हिन्दुत्व का प्रतिनिधित्व करेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
