टोहाना,19 मार्च : भूना रोड स्थित एकमात्र सरकारी कालेज में सुविधाओं की कमी और अन्य कई समस्याओं के चलते अपनी मांगों को लेकर इनसो ने सरकार का पुतला फूंका व मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्रीं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के प्रति रोष जताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे लोग पहले भी कई बार मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपनी मांगों से अवगत करावा चुके है। बावजूद इसके अभी तक उन की मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिस कारण उन्होंने आज सरकार का पुतला फूक अपना विरोध जताया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे नहीं मनाई गई तो वे प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करेंगे और उनका कोई भी कार्यक्रम इनसो नहीं होने देगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
