Monday , 27 July 2026

International Womens Day : सुखना लेक पर दौड़ती नज़र आई मान कौर

उम्र के जिस पड़ाव में आकर लोग हिम्मत खो बैठते है उम्र के उसी पड़ाव में कुछ कर गुजरने की हिम्मत रखती है 102 वर्षीय मान कौर।
इसी जज्बे और हिम्मत के साथ एथलेटिक्स में हिस्सा लेते हुए देश-विदेश में मेडल जीतने में जुटी हुई हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली मान कौर के हौंसले और जज्बे के आगे अच्छे-अच्छे पस्त हो जाते हैं। आंखों पर चढ़े मोटे चश्मे के बावजूद भी मान कौर अपने लक्ष्य को पाने में कभी चूकती नही।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर दौड़ती नजर आई मान कौर उन्हें देख कर कुछ कर गुजरने की हिम्मत मिलती है। वहीं यहाँ पहुंची मान कौर उपस्थित लोगों को पौष्टिक खाना खाने के साथ रोज दौड़ लगाने की सलाह देती नजर आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *