Saturday , 25 July 2026

बलेरो पिकअप गाड़ी लेकर चोर हुए रफूचक्कर

शहर में एक के बाद एक चोरी की वारदातें बढ़ती जा रहीं है और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है। चोर बेखौफ अपने कारनामे को अंजाम देते जा रहे है और पुलिस के हाथ अब भी खाली है। एक बार फिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए  बीती रात अनाज मंडी से एक पिकअप गाड़ी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति गाड़ी चुराते हुए साफ़ नजर आ रहे हैं।
 गाड़ी मालिक राकेश ने बताया कि अनाज मंडी की फर्म 118 के ऊपर उसका रेस्ट हाऊस है। रात को साढ़े 10 बजे वह अनाज मंडी पहुंचा और दुकान के बाहर अपनी बलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी कर ऊपर कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापिस आया तो उसकी गाड़ी वहां नहीं  थी। उन्होंने आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि करीब सवा 11 बजे दो व्यक्ति वहां आए और गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी सुचना उन्होंने पुुलिस को दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *