सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। 90वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में 13 अलग-अलग श्रेणी में नॉमिनेट हुई फिल्म ‘द शेप ऑफ वॉटर’ ने कुल 4 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं फिल्म ‘डनकर्क’ ने 3 अवॉर्ड्स जीते। आगे की स्लाइड में देखिए किस फिल्म ने कौन से अवॉर्ड जीते।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1 बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को दिया गया।
2 लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसिस मैकडोरमैंड को फिल्म ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी’ के लिए दिया गया।
3 लीड एक्टर का अवॉर्ड गैरी ओल्डमैन को फिल्म ‘डार्केस्ट ऑवर’ के लिए मिला।
4 बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए निर्देशक गीलर्मो डेल टोरो को दिया गया।
5 ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड फिल्म ‘कोको’ के गाने ‘रीमेंबर मी’ के लिए क्रिस्टन एंडरसन-लोपेज और रॉबर्ट लोपेज को मिला।
6 बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड फिल्म ‘डनकर्क’ के लिए ली स्मिथ को दिया गया।
7 ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड ‘द शेप ऑफ वॉटर’ के लिए अलेक्जेंडर डेस्प्लाट को मिला।
8 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सैम रॉकवेल को ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी” के लिए दिया गया है।
9 बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एलिसन जैनी को ‘आई, तान्या’ के लिए मिला।
10 फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड चिली की ‘ए फैंटास्टिक वूमेन’ को दिया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
