Tuesday , 28 July 2026

175 केस दर्ज है आरोपी के खिलाफ विभिन शहरों में

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने नाके के दौरान एक जेन कार सवार को चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार किया । पुलिस पूछताछ में साम्हने आया है आरोपी के कब्जे से 3 कार , 8 दोपहिया वाहन और सोने की चैन बरामद हुई है।
एसपी रवि कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह दाना बताई है। जो कि मूल रूप से अम्बाला का रहने वाला है । मोहाली , जीरकपुर , पंचकूला , अम्बाला , यमुना नगर, फतेहगढ़, रोपड़, करनाल और चंडीगढ़ में 175 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुलदीप ने पहले चोरी 2004 में बैटरी चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पार्किंग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से चोरी कर सस्ते दामों में बेच देता था। अभी उसके अन्य साथियों की तलाश में छापे मारी की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *