Friday , 11 September 2026

यमुनानगर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन

यमुनानगर के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए अंबाला या चंडीगढ़ के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, उन्हें महज तीन दिनों के भीतर अपने घर पर ही पासपोर्ट मिल जाया करेगा। यह दावा किया हैं, अंबाला से बीजेपी सांसद रत्नलाल कटारिया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कँवरपाल गुर्जर ने। रत्नलाल कटारिया और कँवरपाल गुर्जर सोमवार को यमुनानगर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन करने के पश्चात मीडिया से रूबरू हुए।
सोमवार का दिन यमुनानगर के लिए बेहद खास था, खास इसलिए क्योंकि आज यहां पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उदघाटन जो हो गया, इससे पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए जिलावासियों को अंबाला या फिर चंडीगढ़ जाना पड़ता था। पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन अंबाला से बीजेपी संसद रत्नलाल कटारियां, और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कँवरपाल गुर्जर द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस अवसर पर पासपोर्ट अधिकारी सिवास कविराज और उनकी टीम के सभी अधिकारी मौजूद रहें। पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभांरभ करने के बाद कटारिया औऱ विधानसभा अध्यक्ष ने आए हुए लोगों को संबोधित कर सरकार द्वारा करवाए जा रहें विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और यमुनानगर के हर एक आम नागरिक को इसका सीधा लाभ पहुंचने की बात दोहराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *