Sunday , 26 July 2026

इमरान ने किया तीसरा निकाह, बुशरा बोली थीं- तीसरे निकाह के बाद बन पाएंगे पीएम

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान ने रविवार को बुशरा मानेका से तीसरी शादी कर ली। इमरान ने जिसे अपनी पत्नी बनाया है वो उनकी आध्यात्मिक गुरु भी हैं। बुशरा को पिंकी पीर के नाम से भी जाना जाता है। बुशरा ने इमरान से कहा था कि वे तीसरी शादी के बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन पाएंगे। इससे पहले इमरान ने ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ और रेहम खान से शादी की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

1995 में इमरान ने ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा से शादी की थी। उनकी ये शादी 9 साल चली। जेमिमा से इमरान के 2 बेटे हैं। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। 2015 में इमरान ने दूसरी शादी टीवी एंकर रेहम खान से की। 10 महीने में ही दोनों का तलाक हो गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *