मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाला ऐतिहासिक कपालमोचन मेला श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इस मेले में हर वर्ष हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि कपालमोचन तीर्थ का विशेष पौराणिक महत्व है। यहां स्थित श्री कपालमोचन, श्री ऋणमोचन और श्री सूरजकुंड सरोवर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के केन्द्र हैं। श्रद्धालु इन पवित्र सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सरोवरों की आवश्यक मरम्मत एवं साफ-सफाई करवाई जाए तथा स्नान के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की ओर जाने वाली सभी सड़कों की आवश्यक मरम्मत समय रहते पूरी करवाई जाए। सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।ं उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहतर आवागमन एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। मेला परिसर के प्रत्येक सेक्टर में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक संग्रहालय के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मेले से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले की ऐतिहासिक गरिमा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर लौटें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
