मुख्यमंत्री ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंडीगढ़ 9 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लाडवा हलके के विभिन्न गांवों और स्थानों पर रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
