Thursday , 10 September 2026

हुंकार रैली के लिए रवाना हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अपने बाइक्स काफिले के साथ

सैकड़ों बाइक्स के काफिले के साथ इस्माईलाबाद कस्बे से राज्यमंत्री कृष्ण बेदी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में बौखलाहट है,क्योंकि वह हरियाणा के मतदाताओं को अपना गुलाम समझते थे। कोई काले झंडे दिखाने की बात कर रहा है,तो कोई काले गुब्बारे उड़ाने की बात कर रहा है। देश के इतिहास में लोकतांत्रिक रैली का विरोध करने की परंपरा नहीं रही है,लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त देश बना रही है और विपक्षी दलों को यह हजम नहीं हो रहा है,जिस कारण जींद रैली का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए और रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता अपनी बाइक्स में अपना खुद का तेल डलवा कर और अपना खाना घर से लेकर जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *