Sunday , 1 November 2026

ओवरटेक करना पड़ा महंगा, पीट-पीट कर दी हत्या

मुंबई, 13 फरवरी : उपनगरीय गोवंडी में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक कैब चालक को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि कैब चालक सलीम गुलाम शेख का गोवंडी की अहिल्याबाई होल्कर रोड पर तीन अज्ञात लोगों से झगड़ा हुआ। झगड़ा तब शुरू हुआ जब ओवरटेकिंग के दौरान शेख की गाड़ी उनकी बाइक से छू गई। पुलिस ने बताया कि घटना कल शाम की है। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई जिसके बाद बाइक सवारों ने शेख की पिटाई कर दी। शिवाजीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक पगारे कहा कि इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई और एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पगारे ने कहा कि इस घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए और पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *