Saturday , 5 September 2026
करनाल के नए SP करण गोयल

करनाल के नए SP करण गोयल ने संभाला कार्यभार, क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस!

करनाल: हरियाणा में हुए बड़े पुलिस फेरबदल के बाद करनाल को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। आईपीएस अधिकारी करण गोयल ने करनाल के नए पुलिस अधीक्षक (SP) का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता

SP करण गोयल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण करना रहेगी। जिले में अपराध की स्थिति को समझते हुए पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों और वांटेड आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले के पुराने मामलों, अपराधियों के बैकग्राउंड और लंबित मामलों की जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी।

ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर

करनाल शहर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर भी नए SP ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा, क्योंकि इस समस्या के कारण आम लोगों को परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि करनाल की परिस्थितियों को समझने के बाद स्थिति के हिसाब से पुलिसिंग और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

युवाओं को दिया खास संदेश

SP करण गोयल ने युवाओं से अपराध और गलत दिशा से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध में कुछ भी नहीं रखा है। उन्होंने खास तौर पर उन युवाओं को संदेश दिया जो सोशल मीडिया पर रील्स देखकर गलत दिशा में भटक रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से अपना फोकस सही दिशा में रखने और अपने भविष्य पर ध्यान देने की अपील की।

अपराधियों की संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई

नए SP ने कहा कि जो लोग अपराध में शामिल हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वांटेड अपराधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने अपराध से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

जनता की मदद के लिए पुलिस रहेगी तैयार

SP करण गोयल ने करनाल की जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक को कोई परेशानी है तो वह पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर आ सकता है। पुलिस समस्या को समझकर उसके समाधान का प्रयास करेगी।

नए SP के कार्यभार संभालने के बाद अब करनाल में क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक व्यवस्था और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की आगे की रणनीति पर लोगों की नजर रहेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *