चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से जींद वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है, वह देश के प्रति राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को दर्शाता है। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने यह बात मंगलवार को जींद में सिद्धपीठ श्री जयंती देवी मंदिर से रानी तालाब तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डिप्टी स्पीकर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र का सदैव सम्मान करें तथा देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रभावी माध्यम बनी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
