Wednesday , 5 August 2026
Commonwealth Games 2026: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया सम्मान

Commonwealth Games 2026: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया सम्मान

ई दिल्ली। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय खिलाड़ी मंगलवार तड़के स्वदेश लौटे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर “भारत माता की जय” के नारों, ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा से गूंज उठा। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, परिजन और समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आए, उन्हें मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वागत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी पदक विजेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय दल के खाते में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक आए। इन 13 स्वर्ण पदकों में से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। सभी स्वर्ण पदक मुक्केबाजी में आए, जिससे राज्य के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। हरियाणा के कुल 11 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं खिलाड़ी

मीडिया से बातचीत में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया के बड़े मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और यह सफलता आने वाली पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *