पंचकूला : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह पंचकूला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के अमरावती स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान धनखड़ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत के लिए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।
इस अवसर पर भाजपा और हरियाणा की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर, विभिन्न जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
