Saturday , 25 July 2026
विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर अंबाला छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटर

विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर अंबाला छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों ने अस्पताल को बताया ‘वरदान

अंबाला छावनी, 1 अगस्त 2025 – आज विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी के अंतर्गत अटल कैंसर केयर सेंटर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को फेफड़े के कैंसर के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. जितेंद्र चौहान ने दी जरूरी जानकारी

विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर अंबाला छावनी के अटल कैंसर केयर सेंटरकार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चौहान ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि फेफड़ों का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यदि इसका समय रहते पता चल जाए, तो इसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके मुख्य कारणों में धूम्रपान, तंबाकू सेवन, वातावरणीय प्रदूषण, रासायनिक तत्वों का संपर्क और अनुवांशिक कारण शामिल हैं।

“लोगों को चाहिए कि यदि उन्हें लगातार खांसी, सांस फूलना, वजन कम होना या सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस हों, तो वे तुरंत जांच करवाएं,” – डॉ. जितेंद्र चौहान

डॉ. चौहान ने आगे बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, धूम्रपान से दूरी बनाना और नियमित हेल्थ चेकअप इस बीमारी से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि लोगों को समय पर जानकारी और इलाज मिल सके।


मरीजों ने की डॉक्टरों की तारीफ़

कार्यक्रम में शामिल कई मरीजों और उनके परिजनों ने अटल कैंसर केयर सेंटर की चिकित्सा सेवाओं की सराहना की।
एक मरीज ने कहा,

“यह अस्पताल हमारे जैसे आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इलाज भी बढ़िया है और डॉक्टर पूरी जानकारी देते हैं।”

लोगों ने कहा कि विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम बेहद सूचनात्मक और उपयोगी रहा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *