Saturday , 25 July 2026

Vice Presidential Election 2025: उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

Vice Presidential Election 2025: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए आगामी चुनाव 9 सितंबर 2025 को होगा। चुनाव आयोग ने इस तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसी दिन मतगणना और परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों के चलते अचानक इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। धनखड़ के कार्यकाल में अभी दो साल से अधिक समय बचा था, लेकिन उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचक मंडल

चुनाव आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इस मंडल में राज्यसभा के सभी सदस्य (निर्वाचित और मनोनीत) तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद इस सूची को आयोग के विशेष काउंटर से खरीदा जा सकता है।

संभावित उम्मीदवार कौन हो सकते हैं?

अभी तक किसी भी पार्टी या उम्मीदवार ने आधिकारिक तौर पर नामांकन की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया और राजनीतिक गलियारों में कुछ प्रमुख नाम चर्चा में हैं:

  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार)

  • मनोज सिन्हा (उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर)

  • वी. के. सक्सेना (उपराज्यपाल, दिल्ली)

  • हरिवंश नारायण सिंह (राज्यसभा उपसभापति और राज्यसभा की कार्यवाही देख रहे हैं)

क्यों हो रहा है चुनाव?

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद खाली हो गया है। नए उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा, जो वर्तमान कार्यकाल से स्वतंत्र होगा। चुनाव आयोग ने दो दिन बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी थी ताकि इस संवैधानिक पद को शीघ्रता से भरा जा सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *