Saturday , 25 July 2026

हरियाणा के हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस: अनिल विज का बड़ा ऐलान, 7243 गांव होंगे कवर

चंडीगढ़30 जुलाई हरियाणा सरकार ने प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नया आयाम देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज ने घोषणा की है कि अब राज्य के सभी 7,243 गांवों में हरियाणा रोडवेज की बसें चलेंगी। यह पहल न केवल ग्रामीण यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को भी मजबूती देगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी गांवों तक पहुंचेगी रोडवेज सेवा

परिवहन मंत्री विज ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक ने सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में हर गांव तक बस सेवा पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन गांवों में विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां अब तक कोई भी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

“जो वादा किया था, वह निभाया है। अब हरियाणा का कोई गांव बस सेवा से वंचित नहीं रहेगा,” – अनिल विज

ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ

इस निर्णय से राज्य के करोड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। छात्र, मजदूर, किसान, बुजुर्ग और महिलाएं अब अपने गांवों से सीधे शहर, तहसील, अस्पताल और मार्केट तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

5300 बसों का होगा बेड़ा

फिलहाल हरियाणा रोडवेज के पास करीब 4,000 बसें हैं, जिसे बढ़ाकर 5,300 बसों का बेड़ा तैयार किया जा रहा है। इससे रूट कवरेज और सेवा की फ्रीक्वेंसी में भी इजाफा होगा। इस योजना का जिक्र 15वीं विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी किया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *