भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने 2.5 करोड़ से अधिक IRCTC यूजर आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया है। यह कार्रवाई संदिग्ध बुकिंग पैटर्न और अनियमित यूजर बिहेवियर की पहचान के बाद की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्यों हुई इतनी बड़ी संख्या में यूजर आईडी बंद?
कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ मिनटों में टिकट गायब हो जाते हैं। रेलवे के अनुसार, यह समस्या एजेंट्स और बॉट्स के दुरुपयोग की वजह से हो रही थी। संसद में सांसद ए.डी. सिंह द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में सरकार ने इस बारे में जानकारी दी।
रेलवे ने बताया कि इन 2.5 करोड़ से अधिक यूजर आईडी के क्रेडेंशियल्स संदिग्ध पाए गए, इसलिए उन्हें डिएक्टिवेट किया गया है। रेलवे की कोशिश है कि टिकट बुकिंग प्रणाली और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो।
IRCTC टिकट बुकिंग में नए नियम और सुधार
-
अब तत्काल टिकट केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होंगे।
-
टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले 30 मिनट तक एजेंटों को टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ-साथ पीआरएस काउंटर पर भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू की गई है।
-
रेलवे ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर टिकट बुकिंग को और अधिक पारदर्शी बनाया है।
बेहतर बुकिंग सिस्टम के लिए और कदम
रेलवे ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट पर कड़ी नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच जोड़ता है। साथ ही, वेटलिस्टेड यात्रियों के लिए ऑप्शन और अपग्रेडेशन स्कीम जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़े।
कैसे चेक करें आपका IRCTC अकाउंट एक्टिव है या नहीं?
-
IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC Rail Connect ऐप खोलें।
-
“Login” बटन पर क्लिक करें और अपना यूजर आईडी व पासवर्ड डालें।
-
कैप्चा कोड भरकर साइन इन करें।
-
अगर आपका अकाउंट एक्टिव होगा तो आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।
-
अगर अकाउंट डिएक्टिवेट हो चुका है, तो “Your account is disabled” या “Invalid credentials” का मैसेज मिलेगा।
अगर आपका अकाउंट बंद हो गया तो क्या करें?
अगर आपका अकाउंट बंद हो गया है तो घबराएं नहीं। आप IRCTC कस्टमर केयर से संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा और पारदर्शिता लाने के लिए है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
