कपूरथला, 16 जुलाई 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कपूरथला में आयोजित पवित्र काली बेईं की 25वीं वर्षगांठ समारोह में शिरकत की और पर्यावरण संरक्षक संत बलबीर सिंह सीचेवाल के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “संत सीचेवाल ने जिस कार्य को नामुमकिन माना जाता था, उसे मुमकिन कर दिखाया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जल संरक्षण पर CM का फोकस
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जल बचाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए बताया कि उनकी सरकार बनने से पहले राज्य केवल 21% पानी का ही पुनः उपयोग कर पाती थी। अब यह आंकड़ा 63% तक पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा, “हमने पुरानी नहरों, खड्डों और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया है, जिससे गांवों को राहत मिली है और किसानों को भी पर्याप्त पानी मिलने लगा है।”
हरियाणा को प्यार से सब मिलेगा, जबरन नहीं
हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे जल विवाद पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा:
“हरियाणा हमारे भाई हैं। जो भी चाहिए, वो प्यार से मांगिए – हम देने को तैयार हैं। लेकिन जबरदस्ती की कोई भी चीज मंजूर नहीं है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब की प्राथमिकता अपने नागरिकों का भला करना है। इसी उद्देश्य से सरकार ने 10 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज बीमा योजना शुरू की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
