“OG” का पोस्टर आउट: तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। DVV एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म “OG” का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें पवन का लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। बंदूक हाथ में, बारिश में भीगा चेहरा और बैकग्राउंड में लिखा “Finished Firing”— यह पोस्टर उनके अब तक के सबसे डार्क और इंटेंस किरदार की झलक दे रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं “साहो” फेम सुजीत, जो अपने स्टाइलिश विज़ुअल्स और एक्शन सीक्वेंस के लिए पहचाने जाते हैं। “OG” इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी रिलीज डेट 25 सितंबर 2025 तय की गई है। यह फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट भी दमदार है — पवन कल्याण के साथ नजर आएंगे इमरान हाशमी जो संभवतः विलेन की भूमिका में होंगे। प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रीय रेड्डी भी प्रमुख किरदार निभाते दिखेंगे।
एस. थमन का म्यूज़िक, रवि के. चंद्रन और मनोज परमहंस की सिनेमैटोग्राफी और नवीन नूली की एडिटिंग इस फिल्म को विज़ुअली और टेक्निकली एक ब्लॉकबस्टर बनाने का वादा करती है।
“RRR” जैसी मेगा हिट फिल्म देने वाले DVV दानय्या और कल्याण दासरी इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। “OG” पवन कल्याण के फैंस के लिए नहीं, पूरे भारत के लिए एक सिनेमाई महाधमाका बनने जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
