Thursday , 10 September 2026

अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल

कुलगाम | 13 जुलाई 2025:  पवित्र अमरनाथ यात्रा (AmarnathYatra2025) के दौरान एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का काफिला बालटाल मार्ग की ओर बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही बसें एक-दूसरे से टकरा गईं।

घायलों की हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को पहले पास के कैमोह अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग रेफर किया गया।

कैमोह अस्पताल के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि कुल 9 श्रद्धालुओं को जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

प्रशासन हुआ अलर्ट, निगरानी बढ़ाई गई

इस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर यातायात नियंत्रण और निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं

श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *