रोहतक : हरियाणा के रोहतक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब एक रिटायर्ड फौजी ने एक महिला को सरेआम गोली मार दी। घटना करीब शाम 7:50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई, जब महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में था और गोली चलाने से पहले वहां खड़े यात्रियों से हटने को कहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोली लगने के बाद महिला प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी और आरोपी वहीं पास में खड़ा होकर मोबाइल फोन चलाता रहा। कुछ देर बाद जब कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन आई, तो वह उसमें चढ़ गया। यात्रियों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद GRP और RPF कर्मियों ने उसे ट्रेन से नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया।
घायल महिला पिंकी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। SHO जोगेंद्र सिंह के मुताबिक, पिंकी जुलाना की रहने वाली है और हिसार बाइपास पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। आरोपी वजीर सिंह लिजवाना खुर्द गांव का निवासी है और वहीं पास की दूसरी फैक्ट्री में कार्यरत है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन गोली मारने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आरोपी नशे में था, उससे पूछताछ महिला के होश में आने के बाद की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
