बिहार,03 जुलाई : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राज्य की सियासत में हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने स्पष्ट कहा, “हम बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।” इस ऐलान के बाद यह तय माना जा रहा है कि INDIA गठबंधन में दरार और गहरी हो सकती है। लोकसभा चुनाव के दौरान AAP इस गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी राह अलग करती नजर आ रही है।
INDIA गठबंधन में बढ़ी तकरार
AAP और कांग्रेस के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। केजरीवाल पहले भी कांग्रेस को बीजेपी की ‘B टीम’ कह चुके हैं। दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर हुई खींचतान का असर अब बिहार तक पहुंच गया है। केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भले ही गठबंधन बना रहा, लेकिन विधानसभा चुनाव पूरी तरह अलग समीकरण पर लड़ा जाएगा।
243 सीटों पर लड़ने की तैयारी
AAP ने साफ कर दिया है कि वह बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी का लक्ष्य है बिहार में पंजाब जैसे नतीजे दोहराना। वहीं, चुनावी मैदान में पहले से ही सक्रिय प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी भी सभी सीटों पर उतरने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस-राजद में सीट बंटवारे पर सस्पेंस
दूसरी ओर, कांग्रेस और राजद के बीच अब तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है। इससे गठबंधन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसका फायदा AAP और अन्य क्षेत्रीय दल उठा सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
