चंडीगढ़, 29 जून – इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में अपने युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। यह ऐलान इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने चंडीगढ़ से किया। उन्होंने कहा कि “यह नियुक्ति केवल पद भरने का कार्य नहीं, बल्कि हरियाणा के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करण चौटाला ने बताया कि यह प्रक्रिया काफी सोच-समझकर और वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद पूरी की गई। उन्होंने कहा कि “हमारे पास प्रत्येक जिले में कई योग्य और उत्साही युवा थे, जो इस पद के हकदार थे, लेकिन हमें उनमें से सबसे उपयुक्त को चुनना था – यह एक कठिन लेकिन आवश्यक फैसला था।”
युवाओं को जोड़ने की मुहिम तेज
करण चौटाला ने कहा कि इनेलो अब राज्यभर में कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान युवाओं की एक मजबूत टीम तैयार करने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी, शिक्षा की गिरती गुणवत्ता और शासन में पारदर्शिता की कमी से परेशान है। ऐसे में इनेलो युवाओं की आवाज बनेगी और उनके हकों की लड़ाई लड़ेगी।”
युवा अध्यक्षों की सूची जारी
इनेलो ने सभी 22 जिलों के लिए जिन युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है, वे हैं:
-
सोनीपत – विकास मलिक
-
अंबाला – गौरव
-
यमुनानगर – गुरजिंदर संधू
-
कुरुक्षेत्र – परदमन चहल
-
करनाल – मनिंदर पूनिया
-
पानीपत – अमन मांडी
-
कैथल – देवेंद्र पुजारी (जिला पार्षद)
-
जींद – राजेश बूरा
-
भिवानी – संदीप घनघस
-
हिसार – सूरज कालीरमन
-
फतेहाबाद – नरेन कुमार
-
सिरसा – भगवान कोटली
-
रोहतक – बल्लू खेड़ीसाध
-
फरीदाबाद – बॉबी डागर
-
पलवल – सत्ते पहलवान
-
झज्जर – अमरजीत कादयान
-
दादरी – बबलू श्योरान
-
महेंद्रगढ़ – दीपक यादव
-
रेवाड़ी – नीरज डहीनवाल
-
गुरुग्राम – गौरव भाटी
-
पंचकूला – राजू मौली
-
नूंह/मेवात – रियाज आलम
युवाओं से सीधा जुड़ाव बनाएगी इनेलो
करण चौटाला ने बताया कि सभी नव-नियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में युवाओं से संवाद और संगठन विस्तार का कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “अब समय है कि प्रदेश का युवा इनेलो से जुड़े और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित हो।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
