चंडीगढ़, 27 जून: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज चंडीगढ़ में आयोजित इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (IDSA) के क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के डायरेक्ट सेलिंग उद्यमियों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा, “महिला शक्ति की महिमा को हमारी सरकार ने हमेशा सराहा और प्रोत्साहित किया है।”
राजेश नागर ने लाड़ली योजना, ड्रोन दीदी, और पंचायती राज में महिला आरक्षण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और कहा कि यह उद्योग अब 22,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है, जिससे 88 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं।
सम्मेलन में 50 से अधिक महिला उद्यमियों को डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से महिलाओं की सफलता की कहानियों को भी प्रस्तुत किया गया।
IDSA के चेयरमैन विवेक कटोच ने जानकारी दी कि हरियाणा ने 2023-24 में 1,041 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और देश में सातवें स्थान पर रहा है। वहीं, विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश ने डायरेक्ट सेलिंग को एक सुनहरे अवसर वाला क्षेत्र बताया।
कार्यक्रम में शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
