लुधियाना, 23 जून 2025 – पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने निर्णायक जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया। हालांकि औपचारिक घोषणा बाकी है, लेकिन जीत तय मानी जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिनती खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई, जहां सबसे पहले पोस्टल बैलेट और फिर EVM से वोट गिने गए। शुरुआती तीन राउंड में AAP को बढ़त मिली, चौथे से छठे राउंड में कांग्रेस ने लीड घटाई, लेकिन सातवें राउंड के बाद से AAP ने वापसी करते हुए अंतर बढ़ा लिया।
इस सीट पर 19 जून को मतदान हुआ था, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने भाग लिया। यह सीट 2022 में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।
अब चर्चा है कि अगर संजीव अरोड़ा विधानसभा में सक्रिय होते हैं, तो उनकी राज्यसभा सीट खाली होगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
तीसरे नंबर पर भाजपा और चौथे पर अकाली दल रहा। जीत के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू कर दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
