Saturday , 25 July 2026

हरियाणा में 20 लाख लोग एक साथ करेंगे योग, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई पहल को मिल रहा अपार समर्थन

चंडीगढ़, 19 जून 2025  हरियाणा एक ऐतिहासिक पल की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य को “योग युक्त, नशा मुक्त” बनाने का संकल्प लेते हुए 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अभूतपूर्व रूप में मनाने की तैयारी की है। इस दिन प्रदेशभर के 22 जिलों और 121 खंडों में लगभग 20 लाख नागरिक एक साथ योगाभ्यास करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस महाअभियान का लक्ष्य सिर्फ योग को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि नशा मुक्ति की दिशा में भी समाज को जागरूक करना है। इस संकल्प के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” प्रेरणा बना है।

 पर्यावरण और स्वास्थ्य का समन्वय: हरित योग

अभियान के हिस्से के रूप में राज्य में 70 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिसे “हरित योग” नाम दिया गया है। यह पहल योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है।

 मुख्य कार्यक्रम: कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर से योग का संदेश

राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन पावन ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में होगा, जहाँ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, योग गुरु स्वामी रामदेव और हजारों योग साधक एक साथ योगाभ्यास करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल एकता और स्वास्थ्य का प्रतीक बनेगा, बल्कि युवाओं को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

 जनता में उत्साह

सरकारी पोर्टल पर अब तक 12 लाख 10 हजार से अधिक लोग पंजीकरण कर चुके हैं, और संख्या लगातार बढ़ रही है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि जनता इस अभियान को भरपूर समर्थन दे रही है।

“योग से नशा हटेगा, जीवन सवर जाएगा” – हरियाणा सरकार का यह संदेश अब जन आंदोलन बनता जा रहा है।
इस 21 जून, हरियाणा का हर कोना योगमय होगा – एक साथ, एक लक्ष्य, एक दिशा: योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *