वाशिंगटन डीसी: पाकिस्तान के सेना प्रमुख और हाल ही में फील्ड मार्शल बनाए गए असीम मुनीर का अमेरिका दौरा विवादों में घिर गया। विदेशों में बसे पाकिस्तानी समुदाय ने वाशिंगटन डीसी में फोर सीजन्स होटल के बाहर उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें “इस्लामाबाद का कातिल” और “पाकिस्तानियों का कातिल” कहकर जमकर नारेबाजी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विरोध प्रदर्शन के पीछे क्या है?
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं नाजिया इम्तियाज हुसैन, जो “द अलायंस ऑर्गनाइजेशन” की कार्यकारी निदेशक हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम यहां पाकिस्तान के आपराधिक तानाशाह का विरोध करने आए हैं, जिसने लोकतंत्र को धोखा दिया और करोड़ों लोगों की तकलीफों को नजरअंदाज किया है।” प्रदर्शनकारियों ने असीम मुनीर को लोकतंत्र और मानवाधिकारों का गद्दार बताया।
PTI USA ने भी किया विरोध का समर्थन
पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पीटीआई की अमेरिका इकाई PTI USA ने भी इस विरोध को समर्थन दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “हम जनरल असीम मुनीर को उनके अत्याचारों की याद दिला रहे हैं। पाकिस्तान के लोग अब जागरूक हो रहे हैं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
