दिल्ली: दिल्ली-NCR क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आंधी-तूफान का कहर जारी है। रविवार शाम भी इस कहर का एक नजारा देखने को मिला, जब तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण इंडिगो की रायपुर से दिल्ली आ रही फ्लाइट को लैंडिंग कैंसिल करनी पड़ी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंडिगो फ्लाइट 6E 6313, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी, अचानक तेज़ हवाओं के कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी। पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को ऊपर उठाकर हवा में चक्कर लगाना शुरू कर दिया। बाद में मौसम सुधारने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने पर फ्लाइट सुरक्षित तौर पर उतर गई।
इस दौरान विमान में मौजूद एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान कैसे आसमान में डगमगाता हुआ ऊपर-नीचे हो रहा था। पायलट ने घोषणा की कि उस वक्त हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, जिसके कारण लैंडिंग कैंसिल करनी पड़ी।
आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि मई के आखिरी दिनों में दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ गरज और हल्की बारिश होगी। रविवार की धूल भरी आंधी ने यह साबित कर दिया कि मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। तेज हवा और धूल ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया, ट्रैफिक जाम और कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए।
यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी अत्यंत आवश्यक
यह घटना यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है कि हवाई यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखना बेहद जरूरी है। खराब मौसम में उड़ान में देरी हो सकती है या लैंडिंग कैंसिल करनी पड़ सकती है, जिससे सुरक्षा जोखिम बढ़ सकते हैं। यात्रियों से अपील है कि वे हमेशा अपने फ्लाइट के मौसम अपडेट पर ध्यान दें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
