Monday , 27 July 2026

HPSC Exams Rescheduled: अब 29 मई को होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षाएं, दोबारा डाउनलोड करने होंगे एडमिट कार्ड

चंडीगढ़, 15 मई: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा स्थगित की गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग ने जानकारी दी है कि ये परीक्षाएं अब 29 मई 2025 को आयोजित की जाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए होने वाली परीक्षाएं दो शिफ्टों में होंगी:

रसायन विज्ञान (Chemistry) विषय (विज्ञापन संख्या 43/2024) की परीक्षा प्रातःकालीन सत्र में होगी।

भौतिकी (Physics) विषय (विज्ञापन संख्या 61/2024) की परीक्षा सायंकालीन सत्र में संपन्न कराई जाएगी।

 

 

एडमिट कार्ड फिर से करें डाउनलोड

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र दोबारा डाउनलोड करने होंगे, क्योंकि पहले जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

 

महत्वपूर्ण सलाह:

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें: http://hpsc.gov.in

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *