Friday , 11 September 2026
लखनऊ में भीषण बस हादसा

लखनऊ में भीषण बस हादसा: चलती डबल डेकर बस में लगी आग, 5 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

लखनऊ, 15 मई – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस में अचानक आग लगने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर मोहनलालगंज के पास हुआ। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर हादसे के वक्त सो रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलती बस में अचानक धुआं भरने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 1 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। बस में मौजूद यात्री किसी तरह खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर बाहर निकले, जबकि ऊपरी मंजिल पर सो रहे दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष समय पर नहीं निकल सके और उनकी जलकर मौत हो गई।

बताया गया कि हादसे के वक्त बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिससे पीछे बैठे यात्री फंस गए। बस में सात गैस सिलेंडर भी पाए गए, हालांकि कोई विस्फोट नहीं हुआ। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग पर काबू पाने में करीब 30 मिनट लगे, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *