Saturday , 25 July 2026

तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल – पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत

तरनतारन,22 अप्रैल | पंजाब के तरनतारन जिले में आज सुबह एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस और हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक बदमाश सुखदेव सिंह घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों के पाकिस्तान से संबंध होने की भी जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

एसपी डिटेक्टिव अजय राज सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “हमें सुबह सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र से तरनतारन की ओर बढ़ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। इनका नाम सुखदेव सिंह और सरबन कुमार है। ये पहले भी हथियारों की सप्लाई में लिप्त रह चुके हैं और आज भी उसी मकसद से निकले थे।”

 

पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदले में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की जबकि बदमाशों की ओर से तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में सुखदेव सिंह घायल हो गया, जबकि उसका साथी सरबन कुमार फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

अंतरराष्ट्रीय लिंक की जांच जारी

एसपी डिटेक्टिव ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं और वे सीमापार से हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

 

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फरार बदमाश की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना ने पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी और आतंकवाद के संभावित नेटवर्क को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *