Friday , 11 September 2026

नाबालिग लड़की के साथ दरंदगी और हत्या, SHO हुआ निलंबित

कुरुक्षेत्र (भारत साबरी) जींद जिले के बूढ़ा खेड़ा गाँव के पास एक 15 -16 वर्षीय नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ, जोकि कुरुक्षेत्र के झांसा गांव की रहने वाली थी। दरिंदों ने नाबालिक लड़की  के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार करते हुए लड़की को मौत के घाट उतार दिया और उसका शव कुरुक्षेत्र से दूर जींद जिले के एक गांव से बरामद हुआ ,जिसके बाद इस खबर से पुरे कुरुक्षेत्र में हड़कंप मच गया और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए एकत्रित भीड़ ने प्रशासन से सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे से कोई भी किसी की बेटी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत ना कर सके।
पुलिस ने शव को डीएसपी के नेतृत्व में पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया,जहां भारी संख्या में पुलिस बल भी पोस्टमार्टम हॉउस के बहार तैनात किया गया। परिजन शव को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे जहाँ संस्कार की क्रिया पूर्ण की गई।
पीड़ित परिवार की मांगों को मानते हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पीड़ित परिवार को दो सुरक्षा गार्ड मुहैया करवाए और थाना झांसा के SHO के उचित समय पर कार्यवाही न किये जाने को लेकर उसे लाइन हाजिर कर दिया। इसके पश्चात् स्थानीय लोगों सहित राज्यमंत्री भी संस्कार में पहुंचे।
वहीँ पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यवाही से संतुषट नहीं है,उनका कहना है, की अगर समय रहते पुलिस ने कुछ किया होता, तो आज उनकी बेटी उनके पास होती। दूसरी तरफ पीड़िता के पिता का कहना है की SHO को लाइन हाजिर नहीं बल्कि बर्खास्त करना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों की में क्या जरुरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *