चंडीगढ़, 15 अप्रैल: पंजाब की सियासत में उस समय उबाल आ गया जब नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि “पंजाब में 50 बम आए हैं, 18 चल चुके हैं और 32 बचे हैं।” इस बयान के बाद राज्य सरकार और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टकराव शुरू हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाजवा के बयान को लेकर मोहाली पुलिस ने उनके खिलाफ रविवार शाम एफआईआर दर्ज की और अब उन्हें पूछताछ के लिए आज दोपहर 2 बजे मोहाली बुलाया गया है। सोमवार को समन मिलने के बावजूद बाजवा पेश नहीं हुए, उनके वकीलों ने एक दिन का समय मांगा था। अब आज बाजवा पुलिस के सामने पेश होंगे और अपनी सफाई देंगे।
कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
बाजवा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। सोमवार को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया और आज भी कई जिलों में रोष प्रदर्शन की तैयारी है। कांग्रेस इसे “लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश” करार दे रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
