चंडीगढ़, 1 अप्रैल – हरियाणा सरकार राज्य में ‘ब्लू रेवोल्यूशन’ को गति देने के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में मछली पालन और झींगा उत्पादन को बढ़ावा देगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने मत्स्य और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस योजना की घोषणा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में मछली पालन परियोजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया। भिवानी और सिरसा जिलों में चल रही मत्स्य पालन परियोजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। भिवानी में भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जबकि सिरसा में ‘प्रोपड फिश फार्म’ के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है।
सरकार जलभराव वाले और खारे पानी वाले क्षेत्रों की पहचान कर मछली पालन को बढ़ावा देगी। एक लाख एकड़ खारे भूमि को उपजाऊ बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है।
राज्य सरकार मछली पालन के लिए प्रति हेक्टेयर 14 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है। किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
