हिमाचल, 31 मार्च : हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में हुए एक भयानक हादसे में हिसार के तीन छात्रों की जान चली गई। यह हादसा तेज तूफान के कारण हुए लैंडस्लाइड के दौरान मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास हुआ, जब भारी पेड़ सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें हिसार के तीन छात्र भी शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना रविवार शाम की है, जब 17 छात्रों का एक समूह हिमाचल घूमने गया था। इनमें से 4 छात्र सड़क किनारे मैगी खाने गए थे, तभी लैंडस्लाइड हुआ और एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। घायल छात्रों को कुल्लू के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में घायल प्राची नाम की एक युवती भी हिसार के सेक्टर 14 की है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी छात्र उसी दिन वापस हिसार लौटने वाले थे। हादसे की सूचना उनके परिवारों को दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस हादसे की जांच में जुटे हुए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
