कुरुक्षेत्र,22 फरवरी : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फार्म सहित गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उपस्थित रहे। आचार्य देवव्रत ने कृषि मंत्री के समक्ष गुरुकुल में कृषि विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर स्थापित करने की मांग रखी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राकृतिक खेती को लेकर जताई चिंता गुरुकुल में प्राकृतिक खेती के मॉडल को देखने के बाद शिवराज चौहान ने कहा कि आज केमिकल फर्टिलाइजर के अनियंत्रित प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और मित्र कीट नष्ट हो रहे हैं, जिससे कई बीमारियाँ जन्म ले रही हैं। उन्होंने चेताया कि अगर इस स्थिति को नहीं बदला गया तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।
उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ने की सलाह देते हुए कहा, “हमें धीरे-धीरे ही सही लेकिन इस दिशा में बढ़ना होगा। इसके लिए किसानों को उचित ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, ताकि उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो सके।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्राकृतिक खेती के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
किसानों से सद्भावपूर्ण संवाद की पहल शिवराज चौहान ने बताया कि वह चंडीगढ़ में किसानों से मुलाकात करेंगे और सद्भावपूर्ण वातावरण में उनके साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं और इससे पहले भी कई बार चर्चा कर चुके हैं।
एयर इंडिया मामले पर दिया बयान एयर इंडिया के विमान में खराब सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी गलती पर चुप रहना या बोलना, ये दो रास्ते होते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उचित सुविधाएं मिलनी चाहिए और यह एयरलाइन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है कि वे इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
