चंडीगढ़, 8 फरवरी 2025 – दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘आप’ की गलत नीतियों को जनता ने नकारा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने ‘आप-दा’ की गलत नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा, “लंबे समय तक जनता को गुमराह करने वाली झूठे वादों और तुष्टिकरण की राजनीति को दिल्ली की जनता ने पहचान लिया है और भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है।”
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी का अपमान किया, हरियाणा के लोगों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की। जब वे हरियाणा के नहीं हुए, तो दिल्ली के कैसे होते?”
मोदी सरकार की योजनाओं पर जनता का भरोसा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा, “भारत अब एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और गरीब अन्न कल्याण योजनाओं जैसी पहलों से हर वर्ग को लाभ मिला है।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
