पंचकूला,17 जनवरी। हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने एक बार फिर झटका दिया है। बिजली दरों में वृद्धि और फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) लागू होने के कारण अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 47 पैसे अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह निर्णय प्रदेश के 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा और बिजली विभाग के घाटे को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
200 यूनिट के बाद अतिरिक्त चार्ज
सरकार के फैसले के अनुसार, 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर एफएसए से छूट दी गई है। लेकिन, जैसे ही उपभोक्ता 201 यूनिट तक पहुंचेंगे, उन्हें 94.47 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह गर्मियों के मौसम में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा सकता है, जब बिजली की खपत अधिक होती है।
बिजली दरों का नया चार्ट
0-150 यूनिट: ₹2.75 प्रति यूनिट
150-250 यूनिट: ₹5.25 प्रति यूनिट
251-500 यूनिट: ₹6.30 प्रति यूनिट
501-800 यूनिट: ₹7.10 प्रति यूनिट
एफएसए का बढ़ता प्रभाव
एफएसए पहले समाप्त कर दिया गया था, लेकिन 2023 में बिजली निगम के घाटे के कारण इसे फिर से लागू किया गया। अब, इसे 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
2024 में मासिक शुल्क में राहत
सरकार ने जून 2024 में बिजली उपभोक्ताओं को मासिक शुल्क में राहत दी थी। इस फैसले से करीब साढ़े 9 लाख उपभोक्ताओं को फायदा हुआ। 2 किलोवाट तक के घरेलू मीटर वाले उपभोक्ताओं को केवल खर्च यूनिट का ही भुगतान करना पड़ा, जिससे उनका बिल कम हुआ।
बिजली आपूर्ति के आंकड़े
1. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN): 43.57 लाख से अधिक उपभोक्ता।
2. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN): 37.39 लाख से अधिक उपभोक्ता।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
