Monday , 27 July 2026

हरियाणा में किसानों को 100% MSP की गारंटी, CM सैनी का ऐलान; कांग्रेस पर EVM को लेकर निशाना

करनाल,23 दिसंबर 2024। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस और उसके नेताओं पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता करण दलाल के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और अहंकार के कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम ने कहा, “जहां कांग्रेस जीतती है, वहां ईवीएम को सही बताते हैं, और जहां हारते हैं, वहां उसे खराब बता देते हैं। करण दलाल जैसे नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। वे तो पहले ही मानकर चल रहे थे कि उनकी सरकार बन रही है, लेकिन जनता ने उन्हें उनकी वास्तविकता दिखा दी।”

किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला: 100% MSP की गारंटी

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सुनिश्चित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्होंने कहा, “हरियाणा के किसानों को अब 100% एमएसपी की गारंटी दी गई है। यह कदम किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक है।”

कांग्रेस शासित राज्यों को चुनौती

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की सरकारों को भी अपने किसानों को 100% एमएसपी की गारंटी देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “किसानों के हितों पर राजनीति बंद होनी चाहिए। अगर हमारी सरकार ऐसा कर सकती है, तो कांग्रेस की सरकारें क्यों नहीं?”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *