कुरुक्षेत्र (भारत साबरी): गाँव झांसा की नाबलिक लड़की के साथ रेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को हौसला देने राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा उनके घर पहुंची और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की वे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। इस दौरान कुमारी शैलजा ने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य में हो रही इस तरह की वारदातों के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा, कि हरियाणा राज्य आज के समय में क्राइम कैपिटल बन चूका है। आये दिन इस तरह की दिलदहला देने वाली वारदाते बढ़ती जा रही है। वहीँ इस मामले में कार्यवाही के बारे में पूछे गए सवाल पर उनका कहना था,कि उन्हें तो कोई कार्यवाही होती नहीं दिखाई दे रही, कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। कुमारी शैलजा ने इस तरह की वारदातों के लिए सीधे तौर पर सरकार को ही जिम्मेवार ठहराया।
वहीँ दूसरी तरफ मृतक लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए स्थानीय लोगों एवं कई संगठनों ने मिलकर शहर में कैंडल मार्च किया और सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए कठोर दंड की मांग की है ताकि कोई ओर लड़की इस तरह की घटना का शिकार न हो सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
