चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने केरल में पशु चिकित्सक की पीट-पीटकर की गई हत्या के विरोध में विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पशु चिकित्सक के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। ABVP जिला संयोजक परमिंदर सैनी ने कहा कि वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। केरल के शैक्षणिक परिसर सीपीएम संरक्षित अपराधियों की हिंसक गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। केरल में सिद्धार्थन के साथ एसएफआई से जुड़े अपराधियों की ओर से जघन्य रैगिंग के परिणामस्वरूप आत्महत्या मामले ने एसएफआई तथा वामपंथी छात्र संगठनों से शैक्षणिक संस्थानों को खतरे को फिर उजागर कर दिया है। जेएस सिद्धार्थन की निर्मम हत्या को कड़ी सजा दी जाए। रोहतक विभाग संयोजक रोहन सैनी ने कहा कि सिद्धार्थन को न्याय दिया जाए। इस अवसर पर सुनील, नेहा, प्रीति, परमिंद्र, रिंकू, प्रतीक शर्मा मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
