Monday , 14 September 2026

Kaithal News: चीका में लाठी और गंडासी से हमला, जानिए पूरा मामला,

चीका में करीब 16-17 आरोपियों ने एक युवक पर लाठी, डंडे व गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर चार चीका निवासी विशाल ने पुलिस को शिकायत दी दी कि वह टैक्सी चलाता है। 27 फरवरी को रात लगभग नौ बजे वह महासिंह मार्केट में लक्ष्मण शर्मा के ऑफिस में किसी काम से गया था।तभी अचानक संजय बस्ती के रहने वाले टीटू, दीपक, राजू, रवि, सागर, प्रवेश, नैबू, अंकुश, राहुल व 7/8 अन्य लडक़े हाथों में लाठी, डंडे व गंडासी लेकर ऑफिस में घुस गए। आरोपियों ने ऑफिस के शीशे तोड़ दिए बाहर गाड़ी व मोटरसाइकिल भी तोड़ दिए। आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। उसके बाद पुलिस को आते देखकर सभी भाग गए और जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *